सहजनवा: सीएचसी सहजनवा में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने की लापरवाही, संक्रमण का खतरा बढ़ा; मरीजों में रोष
गोरखपुर के सहजनवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में इस्तेमाल की गई पट्टियां, सीरिंज, ग्लूकोज बोतलें और दूषित कचरा खुले में पड़ा है। रोजाना 1–2 किलो निकलने वाले इस कचरे के सुरक्षित निस्तारण के नियम होने के बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा।