नौगावां सादात: तेज बारिश और हवा ने खेतों में बिछाई चरी-बाजरे की फसल, पशुओं के चारे का संकट
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश और हवा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी चरी और बाजरे की फसल गिरकर जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से फसल अच्छी होने की उम्मीद थी।