दतिया: ग्राम कामद में पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, उनाव पुलिस ने किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 16, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में एक युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं सोमवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक रवि पुत्र रमेश वंशकार के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अशोक वंशकार ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।