दादरी: सेक्टर-15 में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-15 में बुधवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।