दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर देर रात जनपद के मॉलों व बाजारों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार देर रात जनपद के विभिन्न मॉलों व बाजारों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा मॉलों के आसपास के क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध वाहनों की सघनता से जांच पड़ताल की गई।