हरिद्वार: शुक्रवार को बंद रहेंगे हरिद्वार जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, DM ने आदेश किया जारी
13 सितंबर शुक्रवार को हरिद्वार जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने आज छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी है। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से डीएम कर्मेंद्र सिंह ने छुट्टी का फैसला लिया और आदेश जारी किया।