टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रुतिय ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण!
हम आपको बता दें कि आज दिन रविवार को टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रुतिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसान को सुगम और पारदर्शी तरीके से उपार्जन हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए!