घाटमपुर: रमईपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में 35 वर्षीय पूजा सिंह सेंगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूजा अपने बेटे अर्पित और वीर सिंह के साथ रहती थी।पति की 8 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।आवश्यक कार्रवाई कीजा रही है।