घाटमपुर: सजेती में दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, घटना के 8 दिन बाद बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर में बीती 23 जनवरी को सड़क किनारे खड़े कल्लू को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका उपचार हैलेट अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान कल्लू की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5बजे बताया मृतक के बेटे इशाक अहमद की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।