जहानाबाद: न्यू बायपास पर एक बाइक सवार युवक हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जहानाबाद के न्यू वायपास पर एक बाइक सवार युवक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को पुलिस प्रशासन और परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अरवल का निवासी है जो अपने भाभी के मायके आया था। और लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।