Public App Logo
मधुबनी जिला के जयनगर व्यवसायी से लूट व गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार..... लूट की ₹75 हजार राशि, तीन मोबाइल, आधार कार्ड सहित दुकान से संबंधित कागजात बरामद जयनगर थाना क्षेत्र के कमला रोड में किराना व्यवसायी टिंकू महतो के साथ हुई लूट एवं गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो के पास से लूट की रकम समेत व्यवसायी के महत्वपूर्ण कागजात एवं मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं जयनगर थाना अध्यक्ष के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी सदानंद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। डीएसपी के अनुसार, 08 अगस्त की रात जयनगर थाना क्षेत्र निवासी करीब 40 वर्षीय किराना व्यवसायी टिंकू महतो अपने स्टाफ के साथ दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमला रोड में पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियो ने व्यवसायी को गोली मार दी और उनके पास मौजूद झोले को लेकर फरार हो गए। झोले में नकद रुपये के साथ दुकान से संबंधित कागजात भी रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी एवं कांड के उद्भेदन के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से अनुसंधान करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अभिरंजन कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष,बेला निवासी जयनगर थाना क्षेत्र। प्रशांत कुमार दिवाकर, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी पीठवा टोल, देवधा थाना क्षेत्र।का है लूट की ₹75,000 नकद राशि तीन मोबाइल फोन व्यवसायी का आधार कार्ड किराना दुकान से संबंधित हैंडबुक बिल एवं रसीद सहित अन्य कागजात पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियो की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान जयनगर थाना अध्यक्ष रमन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। लूट व गोलीबारी कांड के उद्भेदन से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। - Jainagar News