गुन्नौर: 150 साल पुराने चामुंडा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
गुन्नौर के 150 वर्ष पुराने चामुंडा मंदिर की जमीन पर रसूलपुर के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास हुआ। आरोपियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।