जैतपुर: धनपुरी कब्रिस्तान में तोड़फोड़, बिजली फिटिंग और केबल क्षतिग्रस्त
धनपुरी के बंगवार रोड स्थित वक्फ कब्रिस्तान में 9-10 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने शेड में तोड़फोड़ की। बिजली का केबल काटने के साथ स्विच बोर्ड व फिटिंग क्षतिग्रस्त कर दी गई। कमेटी सदर माजिद खान ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।जानकारी गुरुवार दोपहर तीन बजे सामने आई है।