लातेहार: ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में गड़बड़ी पर सख्त रुख, बिना उपस्थिति वेतन भुगतान मामले में डीडीओ को निलंबित करने का निर्देश
लातेहार: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।