जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे के पीरु गांव की हवाई पट्टी पर वायु सेना के विमानों ने किया लैंडिंग शो, लोगों ने उठाया आनंद
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के पीरु गांव में गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी का निर्माण किया गया. तय कार्यक्रम के अनुसार आज शुक्रवार को दिन के 12:30 बजे से वायु सेवा के विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान ने हवाई पट्टी पर उतरकर उड़ान भरी. जिसका शो देखने के लिए आसपास की जनता मौजूद रहे