जलालाबाद: गांव पीरु के गंगा एक्सप्रेस वे पर 2 और 3 मई को लड़ाकू विमान की लैंडिंग होगी, तैयारियां जोरों पर
शाहजहांपुर केजिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए एक हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। स्कूली बच्चे लड़ाकू विमानों को हवाई पट्टी पर उतरते और उड़ते देख सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टि से वायु सेना के अधिकारियों के निर्देश पर पांच किलोमीटर के परिक्षेत्र में बैरिकेडिंग करायी गयी है।