पटना ग्रामीण: राजभवन के बाहर भाकपा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा, परीक्षा पेपर लीक होने के एक घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर आ गया था
भाकपा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के पहली पाली शुरू होने के सिर्फ 1 घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक हो चुकी थी। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर 40 मिनट देर से अभ्यर्थियों को क्वेश्चन पेपर दी गई थी।