पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री विजय चौधरी ने कहा- पेपर लीक होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है
BPSC अभ्यर्थियों के द्वारा गर्दनीबाग धरना स्थल पर किए जा रहे सत्याग्रह को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पेपर लीक होने का एक भी प्रमाण BPSC आयोग को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि अगर पेपर लीक होने का कोई प्रमाण है तो वह सरकार को दे।