पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- धैर्य पूर्वक इंतजार करना चाहिए कि सरकार क्या निर्णय लेती है
BPSC अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की थी और अपनी बातों को उनके सामने रखा था। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि एक व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव से बातचीत की है और अब धैर्य पूर्वक इंतजार करना चाहिए कि सरकार क्या निर्णय लेती है।