पटना ग्रामीण: राजभवन के पास विधायक संदीप सौरभ ने प्रधान सचिव से मुलाकात की
भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने राजभवन से निकलने के बाद मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जो पुराने राज्यपाल थे वह यहां से जा चुके हैं और जो नए राज्यपाल हैं वह 2 जनवरी को शपथ लेंगे। इसलिए उनकी मुलाकात राजभवन के प्रधान सचिव से हुई है और प्रधान सचिव ने आश्वासन दिया है कि जब नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण के बाद यह मामला संज्ञान में लाएंगे।