खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथलकुड़िया गांव से बीते गुरुवार की देर रात चार गैर जमानत वारंटी राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, टीकाधर यादव एवं विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। चारों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने सभी के घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने में दर्ज एक मामले में चारों कई महीनें से फरार चल रहे थे। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।