बिसवां: मानपुर के गेंद पुरवा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान की तीन भैंसों की करंट लगने से हुई मौत
Biswan, Sitapur | Apr 10, 2026 मानपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक किसान की 3 भैंसों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गेंद पुरवा, ग्राम पंचायत हथिया गाज़ीपुर निवासी जयपाल पुत्र राम आसरे शुक्रवार शाम अपनी भैंसों को चराकर वापस घर ला रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर जमीन पर पड़े बिजली के तारों के संपर्क में आने से भैंसों को करंट लग गया।