चित्तौड़गढ़ में पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।