भीलवाड़ा: आजाद नगर में गिट्टी से भरा डंपर निकलने के कारण मेजा नहर पर बनी पुलिया टूटी, सिंचाई विभाग करेगा कानूनी कार्रवाई
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गिट्टी से भरे डंपर के निकलने के कारण मेजा नहर पर बनी एक पुलिया टूट गई।।वह तो गनीमत रही कि डंपर नहर में नहीं गिरा और नाहीं नहर की दीवारें टूटी वरना डंपर चालक ओर नहर के पास बने मकानों के लिए मुसीबत बढ़ सकती थी।हादसे की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।