भीलवाड़ा: भगवानपुरा चौराहे के समीप सवारियों से भरी बस पलटी, करीब डेढ़ दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
भीलवाड़ा करेड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक मोड पर बेकाबू होकर पलट गई हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए आस पास के अस्पतालो में भर्ती कराया गया जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।।