नरवल: नरवल के भगवाखेड़ा में रुपए के लेनदेन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट,चार गंभीर रूप से घायल
नरवल थाना क्षेत्र के भगवाखेड़ा में रुपए के लेनदेन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी ने जानकारी दी,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।