नरवल: नरवल में जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश
नरवल तहसील के अंतर्गत डोमनपुर में चल रहे अवैध निर्माण को करने वालों के विरुद्ध जिला चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया है।डोमनपुर में इस वक्त चकबंदी चल रही है, चकबंदी के दौरान विभाग को अवैध निर्माण मिल रहे हैं जो कि ग्राम समाज की भूमि पर किए गए हैं।चकबंदी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निर्माण रुकवाने व मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।