रामगढ़ पचवारा: SDM वर्षा मीणा ने राहुवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर दिए आवश्यक निर्देश
SDM वर्षा मीणा ने राहुवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण। केंद्र के रिसेप्शन पर स्वास्थ्य जांचों की लिस्ट व डॉक्टर ड्यूटी चार्ट सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं मिली। स्वास्थ्य केंद्र में बायोमेडिकल का प्रॉपर्ली डिस्पोजल नहीं होना भी पाया गया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर SDM ने आवश्यक निर्देश दिए।