रामगढ़ पचवारा: पातलवास गांव में पत्थर डालकर टाइल्स रोड से बना हुआ रास्ता किया बंद, आने व जाने के लिए दो ढाणियों के 100 लोग परेशान
रविवार को रामअवतार मीणा ने बताया कि पातलवास में दो ढाणी के लिए आने व जाने का एकमात्र रास्ता जिसको ग्राम पंचायत द्वारा 12 लाख रुपए की लागत से बनवाया था।जिसे राम खिलाड़ी पुत्र छाजू व विकास पुत्र रामखिलाड़ी मीणा ने सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर बंद कर दिया। जिसके चलते दो ढाणी के 100 लोगों को आने-जाने के लिए दुसरा रास्ता नहीं है,इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।