रामगढ़ पचवारा: सलेमपुरा में वार्षिक उत्सव के दौरान लालसोट विधायक ने विद्यालय में कक्षा कक्ष व टाइलीकरण कार्य करवायें जाने की घोषणा की
गुरुवार को सलेमपुरा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक, नृत्य,कविता,सामूहिक नृत्य,सांस्कृतिक व मोटिवेशनल प्रोग्राम की प्रस्तुति दी गई। लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिए जाने का संदेश दिया। व विद्यालय के लिए कक्षा कक्ष टाइलीकरण के कार्य करवाने की घोषणा की।