रामगढ़ पचवारा: कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अपने गांव लौटे हीरालाल, लोगों ने किया भव्य स्वागत
नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में स्वस्थ युवा स्वस्थ भारत की थीम लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5000 किलोमीटर की यात्रा के दौरान नशा मुक्त भारत, नो पेस्टिसाइड का मैसेज देते हुए हीरालाल महावर ने यात्रा पूरी की। वे सोमवार को अपने गृह जिले में प्रवेश कर अपने गांव रालावास लौटे। दौसा से लेकर रालावास तक हीरालाल महावर का लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत किया।