विजयनगर: बिजयनगर में रतन गुर्जर के साथ हुई लूट व मारपीट में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया ज़ब्त, 4 आरोपियों को नामजद किया
बिजयनगर में पूर्व दिनो बाड़ी निवासी रतन गुर्जर के साथ हुई लूट व मारपीट मामले में प्रयुक्त वाहन को बिजयनगर थाना पुलिस ने बरामद कर जब्त किया।गत 11 जून को अज्ञात बदमाशो ने बाड़ी निवासी रतन के साथ लूट व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था,वारदात के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए थे।पुलिस ने वाहन जब्त कर नामजद आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी दी।