जनकल्याण शिविर: नगर पंचायत तरीचर कला
तरीचर कला में त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ
पहले ही दिन 20 आवेदकों ने दिए अपने आवेदन
--
शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में नगर पंचायत तरीचर कला में जनकल्याण अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविर लगाया गया।
अभियान के पहले ही दिन स्थानीय नागरिकों और हितग्राहियों में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर के प्रथम दिन ही 20 हितग्राहियों ने विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन जमा कराए। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ मुहैया कराया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना है। जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याणकारी शिविर आयोजित होंगे।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती सुनीता खरे स्वयं पूरे समय उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर स्थल पर मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएमओ श्रीमती खरे ने बताया, "प्राप्त हुए सभी 20 आवेदनों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक नियमों या जानकारी के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित न रह जाए। तरीचर कला में यह शिविर 12 से 14 जून 2026 तक लगाया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डों के नागरिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #जनकल्याण_अभियान #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026