"खनिज विभाग की अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर कार्यवाही"
अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही टेहरका में 4 वाहन ट्रैक्टर ट्राली जप्त
--
जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के सख्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग की टीम ने आज दिनांक 12-06-2026 को दोपहर में टेहरका में अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जिला खनिज अधिकारी डॉ अजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे खनिज निरीक्षक किशन त्रिपाठी जी प्रभारी खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार तथा उपस्थित बल में हनीफ, देवानंद एवं शिवम शुक्ला के द्वारा टेहरका में जांच के समय 3 ट्रैक्टर ट्राली खनिज मिट्टी तथा 1 वाहन ट्रैक्टर ट्राली खनिज पत्थर (कुल 4) का अवैध परिवहन करते पाए गये उक्त वाहनों को जप्त कर थाना टेहरका की अभिरक्षा में रखा गया।
"जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
#JansamparkMP #niwari
321 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026