टीकमगढ़: कलेक्टर के निर्देशन में वर्ल्ड मॉस्किटो डे पर जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित, शपथ दिलाई गई
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर रोशन के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ल्ड मॉस्किटो डे पर गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर मच्छर जनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया ,फाइलेरिया आदि की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों पर चर्चा की गई।