टीकमगढ़: महिला समाजसेवी की अनोखी पहल, किया अन्न वितरण, कहा- अस्पताल में पीड़ितों की मदद उनकी दुआ
महिला समाजसेवियों की अनोखी पहल जिला अस्पताल में करेंगी अन्न वितरण। सीमा पटेल बताती है कि शरीर में हमारे जो अंग है वह कहीं ना कहीं अपनी भूमिका निभाते हैं। इसी तरह समाजसेवी समाज का अंग है और समाज के लोगों की सेवा कर वह अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अपना योगदान देने के लिए अत्यधिक शिक्षित होना या अत्यधिक धनवान होना जरूरी नहीं है।