कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर चालकों के गाड़ी में सोने से लगा जाम, दूसरे चालक ने प्रशासन से जगाने की गुहार लगाई
कोईलवर-छपरा फोरलेन के जमालपुर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि रात्रि में ट्रक चालकों के वाहन में सोने के कारण फोरलेन पर लंबी कतार और जाम की स्थिति बन जाती है। वीडियो में एक ट्रक चालक अन्य चालकों को जगाने की बात कहते हुए प्रशासन से अपील कर रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार की सुबह 6:00 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ।