तारानगर: तारानगर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनी, राष्ट्र से संवाद
तारानगर के बूथ संख्या 141, निज आवास पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादाई कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि मन की बात संस्करण 124 में चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, शुभांशु शुक्ला की प्रशंसा व नागरिक भागीदारी और लोक प्रेरणा जैसे मुद्दों पर चर्चा की।