तारानगर: तारानगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सवादी) सीपीआईएम ने इकार्ड स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआईएम की तारानगर इकाई ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री की एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पार्टी के तहसील सचिव कामरेड निर्मल कुमार के सानिध्य में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया गया है। पार्टी का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिलों में अनावश्यक वृद्धि होगी और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।