तारानगर: तारानगर से जि.प. सदस्य विमला कालवा ने जिला प्रमुख से चूरू जिला परिषद् की विशेष बैठक बुलाने की माँग की विशेष बजट हेतु
जि. प. सदस्य विमला कालवा नेजिला प्रमुख वंदना आर्य से चूरू जिले में जर्जर मरम्मत योग्य विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष बजट जारी करने हेतु चूरू जिला परिषद् की विशेष बैठक बुलाने की माँग की है।कालवा ने शीघ्रातिशीघ्र चूरू जिला परिषद् की विशेष बैठक बुलाकर चूरू के जर्जर विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मरम्मत व सुविधा विस्तार हेतु बजट की मांग की है।