तारानगर: हरियाली तीज पर पौधे लगाकर लिया हरित राजस्थान का संकल्प, तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में किया पौधरोपण
जिले के तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हरियाली तीज के अवसर पर मिशन हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिला कलेक्टर चूरू अभिषेक सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से हरित राजस्थान व समृद्ध राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।