तारानगर: तारानगर में भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा के अग्रणी जिला अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता केंद्र का किया निरीक्षण
*बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र तारानगर का भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी और बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला अधिकारी अमर सिंह ने गुरूवार को वित्तीय साक्षरता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट, लिकेज डाटा, विलेज सर्वे रिपोर्ट आदि की रिपोर्ट ली।