खानपुर: पनवाड़: बिशनखेड़ी जीएस पर हाई वोल्टेज करंट से संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया
पनवाड़। बिशनखेड़ी जीएस पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे विद्युत लाइन का काम कर रहे संविदा कर्मी महावीर राठौर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। लायफल गांव निवासी महावीर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस से उसे पनवाड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।