साहिबगंज: ट्रेन से गिरकर कबूतर खोपी निवासी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतर खोपी निवासी युवक खगेश राय भागलपुर से साहिबगंज ट्रेन पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था जहां वो ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था और उसको नींद लग गई जिसके कारण वो चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर रेल पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।