बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा बांझी निवासी युवती बाहा मुर्मू का शव उसके ही घर से पुलिस ने बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल लेकर आई। जहां मेडिकल बोर्ड में शामिल 3 चिकित्सकों ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। उधर इस घटना को लेकर परिजनों ने मृतक युवती के प्रेमी के ऊपर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।