गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली समदा सीज निवासी महिला शुक्रवार दोपहर 2 बजे काम करने के दौरान लोहे के सब्बल के ऊपर गिर गई जिसके कारण उसके प्राइवेट पार्ट के पास अंदरूनी चोट लग गई जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लेकर आए। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा व ड्रेसिंग कर्मी ने फौरन इलाज किया।