डुमरांव: डुमरांव में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, बाल-बाल बची जान
Dumraon, Buxar | Aug 23, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दानापुर निवासी भोला कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था।