मंझनपुर: मीरापुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चन्देलन का पुरवा निवासी अनिल कुमार पुत्र छेद्दू मजदूरी करने टेढ़ीमोड़ जा रहा था। वह जैसे ही मीरापुर के पास पहुंचा है। वैसे ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।