मंझनपुर: मनौरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र कौशल कुमार बाइक से किसी काम से प्रयागराज जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह जैसे ही पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी के पास पहुंचा है। वैसे ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।