मंझनपुर: मंझनपुर करारी सहित 69 जगह पर दबिश देकर पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया 432 लीटर शराब बरामद किया
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को शराब के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाते हुए पुलिस ने 69 जगह दबिश डालते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 432 लीटर अवैध शराब बरामद किया है।पुलिस ने इन जगहों से 22.2 कुंटल लहन बरामद किया है।छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्तों का चालान कर दिया है।